बिहार : चार दिवसीय बिहार-झारखंड दौरा पर मोहन भागवत पहुंचे पटना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

बिहार : चार दिवसीय बिहार-झारखंड दौरा पर मोहन भागवत पहुंचे पटना

mohan-bhagwat-reaches-patna
पटना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय बिहार झारखंड दौरे पर गुरुवार की सुबह पटना पहुंच गए हैं। 10 बजे पटना पहुंचने के बाद वे सीधे पटना के राजेंद्र नगर स्थित संघ कार्यालय विजय निकेतन पहुंचे हैं। मोहन भागवत कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिए आरएसएस की बिहार इकाई का आंकलन भी करेंगे। विजय निकेतन में संघ प्रमुख बुद्धिजीवी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संगठन को लेकर बात करेंगे। संघ कार्यालय में बैठक करने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत पटना से झारखंड के लिए रवाना होंगे। झारखंड में मोहन भागवत का तीन दिन का प्रवास होगा। धनबाद में तीन दिनों के प्रवास के दौरान संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिलने के अलावा संघ कार्यकारिणी, क्षेत्र कार्यकारिणी और विविध संगठन की बैठक भी करेंगे। मालूम हो कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 4 दिसंबर, 2020 को मंडल कार्यकारिणी बैठक के लिए बिहार पहुंचे थे उस दौरान उन्होंने पटना एम्स के पास स्थित सेवा सदन भवन की आधारशिला भी रखी थी। संघ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भागवत का पटना प्रवास कुछ ही घंटों का होगा। इस दौरान बिहार बीजेपी के कुछ बड़े नेता भी भगवत से मिलने संघ कार्यालय जा सकते है। बिहार पंचायत चुनाव के ठीक पहले संघ प्रमुख का पटना प्रवास इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि बिहार बीजेपी संगठन में बदलाव किए गए हैं। बिहार संगठन महामंत्री पीएम के करीबी भीखू भाई दलसानिया बनाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: