मधुबनी : दरभंगा के दम्पति ने मानसी को लिया गोद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

मधुबनी : दरभंगा के दम्पति ने मानसी को लिया गोद

darbhanga-couple-adopted-girl-child
मधुबनी, 14 सितम्बर आज दिनांक-14.09.2021 को जिला बाल संरक्षण इकाई, मधुबनी द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी से मानसी नाम की बच्ची उम्र लगभग 10 महिना को दरभंगा के दम्पति श्री सुजित कुमार वर्मा एवं प्रेमा श्रीवास्तव के द्वारा गोद लिया गया।  इस दौरान सहायक निदेशक, बाल संरक्षण पदाधिकारी, मधुबनी सुश्री नलिनी कुमारी, प्रभारी समन्वयक, श्री प्रेम कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्य कर्मी श्री गोपाल कुमार, उज्जवल कुमार, प्रमोद कुमार राम इत्यादि उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला प्रशासन, मधुबनी की ओर से दम्पति को सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकानाएँ देते हुए बच्चे को पालक के देख-रेख में भेजा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: