मधुबनी : ई०वी०एम० कमिशनिंग स्थल का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

मधुबनी : ई०वी०एम० कमिशनिंग स्थल का निरीक्षण

evm-center-inspaction-madhubani
मधुबनी, 23 सितम्बर, आज दिनांक-23.09.2021 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं०) -सह- जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के द्वारा पंचायत चुनाव-2021 के अवसर पर स्वच्छ, निष्ठा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर रहिका प्रखण्ड अंतर्गत अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, रामनगर (रहिका) में संचालित ई०वी०एम० कमिशनिंग स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री विशाल राज, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र राय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुशील कुमार, नोडल पदाधिकारी, ई०वी०एम० प्रबंधन कोषांग -सह- अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपट्टी श्री किशोर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक कुमार इत्यादि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं०) -सह- जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, रामनगर (रहिका) में संचालित ई०वी०एम० कमिशनिंग स्थल निरीक्षण किया गया एवं कमिशनिंग केन्द्र में कार्यरत कर्मी द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रतिक्रिया लिया गया तथा उन्हें पंचायत आम निर्वाचन-2021 के संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

कोई टिप्पणी नहीं: