मोदी के जन्म दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनायेगी युवा कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 सितंबर 2021

मोदी के जन्म दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनायेगी युवा कांग्रेस

congress-celebrate-unemployeement-day-on-modi-birth-day
नयी दिल्ली, 10 सितंबर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने शुक्रवार को कहा कि उनका संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर रिपीट 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप मे मनाएगा। श्री श्रीनिवास ने कहा कि इस अवसर पर युवा कांग्रेस देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। उनका कहना था कि देश भर युवा आज सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है और सरकार दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने के बड़े बड़े वायदे करके सत्ता में आई थी लेकिन सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगार है पर सरकार अपने झूठे प्रचार प्रसार से अपनी ब्रैंडिंग में व्यस्त है। देश में एक साल में बेरोजगारी दर 2.4 प्रतिशत से बढ़कर 10.3 प्रतिशत हो गई है। बेरोजगारी सबसे बड़ी महामारी बन गई और मोदी सरकार की चुप्पी देश के युवाओं पर बहुत भारी पड़ रही हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि उनका संगठन 17 सितंबर को ब्लॉक, जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तर पर बेरोजगारी दिवस पर देशभर में अनेकों कार्यक्रम आयोजित करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: