बिहार : कांग्रेस डुबता हुआ नाव,कन्हैया टुटे हुए पतवार : पटेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 सितंबर 2021

बिहार : कांग्रेस डुबता हुआ नाव,कन्हैया टुटे हुए पतवार : पटेल

congress-kanhaiya-colapsed
पटना 28 सितम्बर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्र नेता कन्हैया कुमार का सीपीआई को छोड़कर कांग्रेस पार्टी मे शामिल होने पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि देश की व बिहार की जनता यह भलि भांति जानती है कि कांग्रेस पार्टी डुबता हुआ नाव है और कन्हैया कुमार उसके टुटे हुए पतवार साबित होगे।  मोर्चा नेताओं ने कहा कि कन्हैया कुमार का यू कांग्रेस मे शामिल होने से  उनका अवसरवादी चेहरा बेनकाब हुआ है और उनके राजनीतिक चरित्र को जनता भलि भाति समझ गयी है। जेएनयू मे देश विरोधी नारे लगाने वालो को दल मे शामिल कराके कांग्रेस पार्टी युवाओं छात्रों व नौजवानो के बीच क्या संदेश देना चाहती है। बिहार की राजनीति मे कन्हैया कुमार का अस्तित्व शुन्य के बराबर है। कांग्रेस पार्टी जिस तरह से राजनीतिक अस्तित्व बचाये रखने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है ठीक उसी तरह कन्हैया कुमार भी अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए कांग्रेस मे शामिल हुये है। एक तरह से देखा जाए तो कांग्रेस डुबता हुआ नाव तो कन्हैया टुटे हुये पतवार ।

कोई टिप्पणी नहीं: