सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 25 सितम्बर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 सितंबर 2021

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 25 सितम्बर

अखंड भारत को पैदल ही नाप दिया था त्यागी बाबा ने, 121 साल की उम्र में हुए थे ब्रह्मलीन, सत्संग से जीवन में निखार आता है-संत श्री उद्वावदास महाराज


sehore news
सीहोर। हमारा जीवन त्याग और तपस्या के लिए बना है, अपनी छोटी सी उम्र में ही पैदल ही सालों तक अखंड भारत का भ्रमण करने वाले और 121 साल में ब्रह्मलीन हुए  1008 श्रीश्री त्यागी बाबा के शिष्य आज भी दुनिया भर में उनको याद करते है। उक्त विचार शहर के रेलवे स्टेशन में शनिवार को श्री गुरु महाराज के सप्तम पुण्य तिथि पर आयोजित सत्संग और भंडारे के भव्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत श्री उद्वावदास महाराज ने कहे। उन्होंने बताया कि वह त्यागी बाबा से सन 1992 से जुड गए थे। उनकी सरलता और कर्मठ ईश्वरीय भक्ति से मोहित होकर हमारे जैसे अनेक भक्त आज भी बाबा के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करते हुए आ रहे है। उन्होंने कहा कि संतों की संगत करने से जीवन में निखार आता है तथा आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है। सत्संग के अभाव में वर्तमान समय में परिवारों के विघटन को भी संकट की स्थिति बताते हुए धर्म के मार्ग पर चलने के लिए बालकों में बचपन से ही माता-पिता की ओर से संस्कार डालने की बात पर जोर दिया। संत श्री उद्वावदास महाराज ने त्यागी बाबा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बाबा अपनी सादगी और कठोर तपस्या के कारण आज भी श्रद्धालुओं के मध्य है। हर साल उनकी पुण्य तिथि पर रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित श्रीराम कुटिया में भव्य रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस साल भी कोरोना काल को देखते हुए सादगी से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और उसके पश्चात आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने कहा कि त्यागी बाबा ने कहा था कि सत्संग से जीवन में निखार आता है। मानव ज्यों-ज्यों सत्संग करता है उसका जीवन बदलता जाता है। समर्पण, त्याग और तपस्या से हम परम पिता परमात्मा की तरफ बढ़ते हैं।


अमृत महोत्सव के दौरान स्वच्छता संवाद कार्यक्रम स्वस्थ जीवन जीने के लिए सफाई बेहद जरूरी-रामस्वरूप मेवाड़ा


sehore news
सीहोर। स्वच्छता और स्वास्थ्य का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। कई बीमारियां ऐसी होती हैं जोकि गंदे वातावरण से ही उत्पन्न होती हैं। इसलिए एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए सफाई बेहद जरूरी है। उक्त विचार शनिवार को ग्राम रायपुरा और नयाखेड़ा में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राम स्वरूप मेवाड़ा ने कहे। इस मौके पर पचामा के सरपंच राजेन्द सिंह परमार और प्रधान प्रताप सिंह मेवाड़ा ने कहा कि स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब पहले अपने आस-पास स्वच्छता का माहौल बनाया जाए। स्वच्छ जीवन ही स्वास्थ्य जीवन जीने की राह है। वहीं कार्यक्रम के दौरान सचिव महेश राठौर ने यहां पर मौजूद सभी ग्रामीणों और संवाद में शामिल हुए लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि शरीर के अंगों की सफाई के साथ-साथ अपने आस-पास भी सफाई रखनी चाहिए। सफाई कई बीमारियों को दूर भगा सकती है। इससे मुंह की, आखों की, गले की कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। उन्होंने भारत सरकार द्वारा टीकाकरण आदि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच अंचल सिंह मेवाड़ा, जितेन्द्र भाटी, विष्णु परमार, अमर सिंह देवड़ा, ब्रजमोहन मालवीय, अवधनारायण, गजराज सिंह, अरुण परमार, पूर्व जनपद सदस्य गजराज सिंह, अनार सिंह, लीला किशन, दिलीप सिंह  भगवत सिंह, सुंदर लाल मेवाड़ा, भगत, रवि आदि शामिल थे। 


वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को साडिय़ों और फलाहार का वितरण पौधारोपण पुष्पांजली, देकर भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया दीनदयाल उपाध्याय का जन्मजयंती महोत्सव


sehore news
सीहोर। वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को गॉउन एवं साडिय़ों और फलाहार का वितरण किया गया। पौधारोपण पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने दीनदयाल उपाध्याय का जन्मजयंती दिवस महोत्सव के रूप में सेवा समर्पण के रूप में मनाया। शनिवार को दिन भर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुईया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशानुसार प्रदेश सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सम्मिलित हुई। महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय भाजपा मंडल अध्यक्ष पिं्रस राठौर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता राठौर ने आभार व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा की अल्पसंख्यक महिला कार्यकर्ता संकल्प व़द्धाश्रम पहुंची पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रदेश सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता राठौर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मालवीय एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राठौर एवं मंडल उपाध्यक्ष सन्नी सरदार के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संकल्प व़द्धाश्रम के वृद्धों का सम्मान  पुष्प मालाओं से स्वागत कर किया गया। सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत आश्रम की महिलाओं को साडिय़ां और पुरूषों को अंगवस्त्रों के साथ फलों का वितरण किया गया। वृद्धाश्रम के पीछे स्थित भूमि पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए र्पोधों का रोपण किया गया। इस दौरान प्रदेश सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर और महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता राठौर के द्वारा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराया गया। महिलाओं के द्वारा भारत माता की जय और भारत मा की आरती भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाए गए। जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन प्ररेणादय रहा है उनका सपना था की अगर डॉ श्यामप्रसाद मुखजी ने कहा था की पंडित दीनदयाल जैसे चार कार्यकर्ता मिल जाए तो देश में केवल भाजपा की विचार धारा सर्वोपरि हागी।े हम सबको सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता अर्चना चौहान, सोनू ठाकुर, मधु पुष्पद, प्रिया शाक्य, सरोज ठाकुर, जिलामंत्री रीना मिश्रा, जिला मंत्री नूतन राठौर, जिला मंत्री सपना मालवीय, खतीजा बी, बिस्मिला बी, सूफिया बी, शाहाना बी, बरखा वर्मा एडवोकेट, दीप शिखा जोशी, हर्षा राठौर,ज्योति मालवीय, वृंदा, गंगाबाई, चंदा शाक्य, सुलभा शाक्य, अंकिता, सिया, मेम्मुदा बी, इंदू, भगवती राठौर, प्रेमलता बाई,प्रियंका, रानी, ललिता, माया, ललिता ठाकुर, सपना मालवीय आदि महिला कार्यकर्ता सम्मिलित रही। 


सीहोर जिले में भाजपा  द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती सभी 19 मंडलों में बूथ स्तर पर मनाई गईं


sehore news
सीहोर। सीहोर जिले के स्थानीय कुइया गार्डन में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती मनाई गई।  कार्यक्रम के पश्चात जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये एवं बृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण कर बृक्षारोपण किया गया साथ ही पार्टी द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, सहप्रभारी हृदेश राठौर ने बताया कि जिला  भारतीय जनता पार्टी  सीहोर द्वारा सीहोर जिले के सभी 19 मंडलो के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई   सीहोर नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पे माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए  जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी की स्थापना एवं पार्टी की गौरवमयी विकास यात्रा में उपाध्याय के अभूतपूर्व योगदान को याद किया और बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के पोषक एवं विचारक थे। उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए हमेशा प्रयास किया। उनके बताए मार्ग पर चलते उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए केंद्र और राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इस अवसर परअवसर पर पूर्व जिलामहामंत्री मेहरवान सिंह बलभद्र ने कहा कि देश की आजादी से पूर्व आईएएस परीक्षा के समकक्ष परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले होनहार विद्यार्थी दीनदयाल उपाध्याय ने देश के करोड़ों दिन दुखियों की सेवा का प्रण लेते हुए सरकारी नोकरी को ठुकराते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े दीन हीन दुखियारे जन के कल्याण एवं उनको अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया एवं अपना सम्पूर्ण जीवन उनकी सेवा में समर्पित कर दिया। भाजपा जिलामहामंत्री राजकुमार गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म एवं जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना मिश्रा ने वर्तमान समय में देश में आए सामाजिक परिवर्तन को रेखांकित करते हुए इसमें समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रिन्स राठौर ने कहा कि देश को आज भी उपाध्याय जैसे चरित्र की आवश्यकता है। अपने संक्षिप्त जीवन काल में पंडित जी ने अपने कार्यों से जो अलख जगाई एवं देश को जो विचार दिये वह आज भी प्रासंगिक है। वर्तमान केंद्र सरकार उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर गरीबों के कल्याण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से जब गरीबी को भारत से भगाने का संकल्प लेते हैं तो उनके द्वारा लिया जाने वाला यह संकल्प उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलने की पुष्टि करता है। भाजपा वरिष्ठ नेता अनूप चौधरी ने बताया कि उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश में कार्यरत मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि मालवीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर राय नरेश मेवाडा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री मेहरबान सिंह बलभद्र पूर्व उपाध्यक्ष राजेश राठौर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना मिश्रा राजेंद्र सिंह राजपूत जिला मंत्री श्रीमती नूतन राठौर जिला कोषाध्यक्ष ओम पटेल जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता जिला सह मीडिया प्रभारी हृदेश राठौर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल मालवीय गोपाल सोनी महेश पारीक पंडित महेश दुबे विजय परमार मुकेश मेवाडा हरिओम शर्मा दाऊ अनूप चौधरी आशीष पचौरी राजेश परिहार आशुतोष त्यागी नरेंद्र राजपूत सुनीता राठौर बरखा बर्मा दीपशिखा जोशी राजू बोयत कल्लू राय सामा पठान रितेश राठौरगुलशन जैन दिलीप राठौर कमलेश कुशवाह प्रितेश राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


रेत का अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रेक्टर-ट्राली और 1 डम्फर किया जप्त


जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। छापामार कार्रवाही में अवैध रेत परिवहन करते हुए 3 ट्रेक्टर-ट्राली को जब्त कर नसरूल्लागंज थाने में खडे किए गए और 1 डम्फर को जब्त कर बुदनी थाने में खडा किया गया है।


सैनिक श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार


ग्राम गवाखेडा आष्टा जिला सीहोर निवासी सैनिक श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर का गत दिवस सेवा के दौरान निधन हो गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके प्रैतृक ग्राम गवाखेडा में अत्येष्टि की गई। उनकी अत्येंष्टि में बडी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।


राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित


राष्ट्रीय सेवा योजना के 52वें स्थापना दिवस पर सिविल अस्पताल आष्टा में महात्मा गांधी महाविद्यालय आष्टा द्वारा एनएसएस सीहोर और लायंस क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में एनएसएस, स्वयंसेवकों, युवाओं सहित शिक्षकों ने रक्तदान किया।


पंडित दीनदयाल जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन


sehore news
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर अन्त्योदय एकात्म मानववाद पर व्याख्यान कार्यक्रम नूतन हायरसेकेरी स्कूल में आयोजित किया। कार्यक्रम में श्री  अरुषेंद्र शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों की चिंता करते हुए उनके जीवन में परिवर्तन लाने दुनिया को अंत्योदय का विचार दिया। पंडित दीनदयाल ने दुनिया को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सिद्धांत दिया। जो व्यक्ति को परिवार समाज और प्रकृति से जोड़ता है। श्री शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। श्रीमती पारुल उपाध्याय द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा एवं परिषद द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिये समर्पित कर दिया। इसी अवधारणा को साकार करने के क्षेत्र में परिषद द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। कोरोना काल एवं टीकाकरण में योगदान देने वाले कोरोना वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


sehore news
प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आरएन चंद ने जिला जेल सीहोर में विधिक साक्षरता शिविर सह जेल निरीक्षण किया। श्री आरएन चंद जेल में निरूद्ध बंदियों को उनके अधिकार, विधिक सहायता एवं सलाह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे बडा धर्म है। यहां से निकलने के बाद आप अपना जीवन मानव जाति की सेवा में व्यतीत करें। शिविर के दौरान श्री सुरेश सिंह विशेष न्यायाधीश ने जेल में निरूद्ध बंदियो की समस्याओं का समाधान करते हुए विभिन्न कानूनी पहलूओं की जानकारी दी। कहा कि अपराध की पुनरावृत्ति न करे एवं बाहर आने पर एक अच्छे नागरिक के तौर पर अपना जीवन यापन करते हुए, समाज के उत्थान में अपना योगदान दे। शिविर के पश्चात जेल का निरीक्षण किया गया।


गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने स्वच्छता संवाद का आयोजन


गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इन दिनों जिले के सभी गांव में स्वच्छता संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस संवाद के माध्यम से गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संबंध में चर्चा की जा रही है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता का सभी को संकल्प दिलाया जा रहा है।


 जिले में अब तक 935.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, बीते 24 घंटे में 2.7 मिलीमीटर औसत वर्षा


जिले में 01 जून से 25 सितंबर, 2021 तक  935.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जो कि गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 1426.5 मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 25 सितंबर, 2021 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 892.7 मिलीमीटर,  श्यामपुर में 942.9, आष्टा में 823.0 जावर में 794.0,  इछावर में 920.3, नसरूल्लागंज में 913.0,  बुधनी में 1095.0, रेहटी में 1104.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।


बीते 24 घंटे में 8.2 मिलीमीटर औसत वर्षा

जिले में बीते 24 घंटे में प्रात: 08 बजे तक 2.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 0.0 मिलीमीटर, श्यामपुर में 0.0, आष्टा में 12.0,  जावर में 5.0,  इछावर में 0.0, नसरूल्लागंज में 0.0,  बुधनी में 0.0, रेहटी में 4.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।


जिले में आज कोई भी व्‍यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला, वर्तमान में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव की संख्या शून्य


पिछले 24 घंटे के दौरान प्राप्त रिपोर्ट में जिले में आज कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 10142 है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव शून्य हो गई हैं। कुल रिकवर व्यक्तियों की संख्या 10020 हैं। आज 890 सैम्पल लिए गए है। जांच के लिए सीहोर शहरी क्षेत्र से 250, श्यामपुर से 186,  नसरूल्‍लागंज 85, आष्टा से 215,  बुधनी से 73  तथा  इछावर से 81 सेंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल जांच के लिए भेजे गए सेंपल 266313 हैं। जिनमें से 254196 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज 929 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 1904 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथोलॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 71 है।


रोजगार उत्सव कार्यक्रम 1 अक्टूबर को


जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से 1 अक्टूबर को रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रोजगार कार्यालय के रूम 118 में किया जा रहा है। अपोलो होम हेल्थकेयर लिमिटेड न्यू देहली के प्रतिनिधी बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन करेंगे। चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी नर्सिंग एक वर्षीय नर्सिंग अनुभव तथा आयु 18 से 35 वर्ष होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: