जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 72 नए मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 अक्तूबर 2021

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 72 नए मामले

72-new-covid-in-jammu-kashmir
श्रीनगर, 24 अक्टूबर, जम्मू कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 72 नए मामले आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख 31 हजार 638 हो गई। वहीं, इस महामारी से पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन नये मामलों में से जम्मू संभाग से 10 और कश्मीर संभाग से 62 मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 866 है, जबकि तीन लाख 26 हजार 343 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से अब तक 4429 मरीजों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: