अल अमेरात, 19 अक्टूबर, सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (64) के अर्धशतक और आलराउंडर शाकिब अल हसन की 42 रन की उपयोगी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बंगलादेश ने ओमान को आईसीसी टी 20 विश्व कप के क्वालीफाइंग ग्रुप बी मैच में मंगलवार को 26 रन से हराकर अपनी उम्मीदों को कायम रखा। बंगलादेश ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर ओमान को रन पर रोक दिया। बंगलादेश की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि ओमान की दो मैचों में यह पहली हार है। बंगलादेश को अपना आखिरी मैच पापुआ न्यू गिनी से गुरूवार को खेलना है और मुख्य टूर्नामेंट में जाने के लिए उसे यह मैच जीतना होगा। ओमान का उसी दिन स्कॉटलैंड से मुकाबला होगा। ओमान को भी अपनी उम्मीदों के लिए स्कॉटलैंड को हराना होगा।
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021
ओमान पर शानदार जीत से बंगलादेश की उम्मीदें कायम
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें