रांची, लाइव आर्यावर्त, २० अक्टूबर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के सत्तासीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर राज्य पुलिस सेवा की नियुक्तियों में सहायक पुलिस कर्मियों को प्राथमिकता देने का निवेदन किया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में पुलिस नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग पर धरनारत सहायक पुलिस कर्मियों से भेंट करने के पश्चात् उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों के युवक युवतियों को सामाजिक विकास की धारा में समाहित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में सहायकों के रूप में नियुक्त किये गए कर्मियों को प्राथमिकता के तौर पर उच्च पदों पर पुलिस नियुक्तियों में मौका देने का अनुरोध किया है।
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021
Home
Unlabelled
रांची : पुलिस नियुक्ति में सरकार सहायकों को दें प्राथमिकता : रघुवर
रांची : पुलिस नियुक्ति में सरकार सहायकों को दें प्राथमिकता : रघुवर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें