झारखण्ड : मुख्यमंत्री की पहल पर कामगारों का हिमाचल से झारखंड लौटना जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अक्तूबर 2021

झारखण्ड : मुख्यमंत्री की पहल पर कामगारों का हिमाचल से झारखंड लौटना जारी

jharkhand-labour-return-to-himachal
रांची ,लाइव आर्यावर्त, 18 अक्टूबर।  विगत दिनों  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिलान्तर्गत राठी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट कंपनी में झारखंड के खूंटी ,बंदगांव ,तोरपा ,कोडरमा आदि क्षेत्रों से  काम करने गए  कामगारों  के साथ घटी मारपीट की घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर कामगारों  को उनके गृह राज्य झारखंड वापस लाने की मुहिम जारी है  और अब तक कई कामगार झारखंड वापस लौट चुके हैं।  मारपीट की घटना के बाद कामगारों ने राज्य सरकार से उन्हें उनके गृह नगर वापस लाने की गुजारिश की थी। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम मंत्रालय के अधीन कार्यरत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष , राठी कंपनी की परियोजना में काम करने गए , करीब 150  कामगारों  में से अब तक 61 कामगारों की वापसी करा  चुकी है और बाकी बचे हुए कामगारों को वापस लाने की मुहिम जारी है। झारखंड लौटे कामगार एतवा मुंडा ने भी इस बात की पुष्टि की है। नियंत्रण कक्ष की परामर्शदात्री रजनी तापे के मुताबिक सरकार राठी ठेका कंपनी के प्रमुख धर्मेंद्र राठी से कामगारों की सकुशल वापसी को लेकर लगातार संपर्क बनाए हुए है। 


कोई टिप्पणी नहीं: