बेंगलुरु, सात अक्टूबर, बेंगलुरु में कुछ दिन पहले झुक गई पांच मंजिला आवासीय इमारत बृहस्पतिवार को ढह गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। कस्तूरी नगर में स्थित इमारत के कुछ दिन पहले झुक जाने के बाद इसमें रहने वाले लोगों और पड़ोसियों ने तत्काल यह जानकारी बृह्त बेंगलुरु महानगर पालिका को सूचना दी थी। खतरे को भांपते हुए महानगर पालिका के अधिकारियों ने इमारत को खाली कराया था। यह इमारत बृहस्पतिवार शाम को ढह गई। बेलगावी जिले में बुधवार को भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया था जिससे उसमें रहने वाले एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यह घटना सामने आई है।
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021
बेंगलुरु में झुकी हुई इमारत गिरी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें