मधुबनी, 30 अक्टूबर, आज दिनांक-30.10.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी डॉ॰ सत्यप्रकाश के अध्यक्षता में जिला स्तर पर भूमि-विवाद से संबंधित निराकरण हेतु जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान अपर समाहर्त्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, मधुबनी श्री अमेत विक्रम बैनामी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, श्री अश्विनी कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधुबनी श्री राजीव कुमार, अंचल अधिकारी, रहिका, राजनगर, लदनियाँ, थानाध्यक्ष, नगर थाना, मधुबनी, रहिका, राजनगर, लदनियाँ, पण्डौल एवं वादि इत्यादि उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा भूमि-विवाद से संबंधित निराकरण उपस्थित सभी अधिकारी को निदेश देते हुए रहिका अंचल अधिकारी को कहा गया कि स्थल का मापी करवा लें साथ हीं सभी थाना अध्यक्ष को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र भूमि-विवाद से संबंधित वादों का निराकरण त्वरित गति से करें तथा शांति वातारण को भंग न होने दें।
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021
मधुबनी : भूमि-विवाद से संबंधित निराकरण हेतु बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें