लखनऊ, 25 अक्टूबर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कोविड-19 से मारे गए लोगों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को बहुत देर से लिया गया निर्णय करार दिया। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत लोगों के परिवार को आर्थिक सहायता देने का फैसला बहुत देरी से लिया गया है, जो काफी पहले ही करना चाहिए था, लेकिन लोगों को अब यह मदद जल्द से जल्द मिल जानी चाहिए। बसपा की यह मांग है।’’ गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कोविड-19 से मारे गए लोगों के परिजन को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया था। प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 22,899 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021
आर्थिक सहायता देने का फैसला देर से लिया गया : मायावती
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें