प्रधानमंत्री के सौ करोड़ टीके लगाने का दावागलत : सुरजेवाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अक्तूबर 2021

प्रधानमंत्री के सौ करोड़ टीके लगाने का दावागलत : सुरजेवाला

pm-claim-false-surjewala
जोधपुर 22 अक्टूबर, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में 100 करोड वैक्सीन लगाने के दावे को गलत बताते हुये कहा है कि 29 करोड लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगायी है। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक जताने जोधपुर आए श्री सुरेजवाला ने आज कहा कि देश में 103 करोड लोग 18 वर्ष से ज्यादा आयु के है जिनमें केवल 29 करोड लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई है। 42 करोड़ लोगों को केवल एक ही डोज लगी है और 32 करोड़ लोगों को एक भी डोज नहीं दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: