बिहार : सैनिक स्कूल नालंदा में छठी और नौवीं कक्षा में नामांकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 अक्तूबर 2021

बिहार : सैनिक स्कूल नालंदा में छठी और नौवीं कक्षा में नामांकन

  • ऑनलाइन  पंजीकरण की अंतिम तिथि 05 नवंबर , प्रवेश परीक्षा  09 जनवरी, 2022 को

sainik-schoool-nalanda-admission
पटना 29 अक्टूबर, सैनिक  स्कूल  नालंदा,  पावापुरी,  नालंदा,  बिहार   में   कक्षा  छठी  और  नवम  (सत्र  2022 – 23) के  लिए में  प्रवेश परीक्षा  09 जनवरी, 2022 को ली जाएगी।  नामांकन  के लिए अखिल भारतीय स्तर पर पंजीकरण जारी है। ऑनलाइन पंजीकरण  की  अंतिम  तिथि  26  अक्टूबर से बढ़ा कर 05 नवंबर कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन राष्ट्रीय  परीक्षा  एजेंसी  की  वेबसाइट https://aisee.nta.nic.in  पर जाकर  पंजीकरण किया जा सकता है। योग्यता और एवं अन्य जानकारियों के लिए वेबसाइट www.nta.nic.in  और  www.sainikschoolnalanda.bih.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है या फिर कार्यालय के मोबाइल नंबर 8340218798 पर सुबह 12 बजे से शाम 05 बजे तक सभी कार्य दिवसों में सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।  सैनिक  स्कूल  के  प्राचार्य  कर्नल  तमोजीत  विश्वास  ने  बताया  कि  ऑनलाइन पंजीकरण को 5 नवंबर, 2021 तक बढ़ा दिया है साथ ही आवेदन में ऑनलाइन सुधार दिनांक 07 से 10 नवंबर, 2021 तक आवेदक  कर  सकते है। सैनिक  स्कूल  नालंदा  में  छठी  कक्षा  में  लड़कियों  को  भी  प्रवेश  दिया  जा  रहा  है। सत्र  2022-23  में  कक्षा  छठी  के  लिए  लड़के  और  लड़कियां  और  नवम  कक्षा  के  लिए  केवल लड़के  अपना  नामांकन  ऑनलाइन  पंजीकरण  करा  सकते  हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: