सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा का स्वतः संज्ञान लिया, गुरुवार को सुनवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अक्तूबर 2021

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा का स्वतः संज्ञान लिया, गुरुवार को सुनवाई

sc-will-hear-on-lakhimpur-violance
नयी दिल्ली 6 अक्टूबर, उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुयी हिंसा मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है तथा गुरुवार को वह इस पर सुनवाई करेगा। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट के अनुसार मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की खंडपीठ गुरुवार को मामले की सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का लखीमपुर खीरी एक कार्यक्रम था। इसी दौरान तीन केंद्रीय कृषि विरोध कर रहे चार किसानों की कार से कुचलकर मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलने के कारण आंदोलनकारी किसानों की मौत हुयी। इस के बाद हुयी और कुल मिलाकर कम से कम आठ लोगों की मृत्यु हो गयी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में श्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कोई टिप्पणी नहीं: