सपा नेताओं थामा कांग्रेस का हाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 अक्तूबर 2021

सपा नेताओं थामा कांग्रेस का हाथ

sp-leaders-join-congress-in-merath
मेरठ 28 अक्टूबर, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सैय्यद रिहान आज कांग्रेस में शामिल हो गये। रिहान के साथ साथ फलावदा नगर पालिका के चेयरमैन अब्दुल समद, अशोक भारती, अकरम सभासद सैकड़ों नेताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी नेताओं को जिलाध्यक्ष अवनीश काजला तथा शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की विधिवत सदस्यता दिलाई । अवनीश काजला ने रिहान और उनके साथियों के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि इनके आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी । कांग्रेस के स्थानीय प्रवक्ता हरिकिशन आम्बेडकर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी, दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलन्द करने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जी की जनता में बढ़ती लोकप्रियता से प्रेरित होकर भाजपा, सपा, बसपा सहित अन्य दलों के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: