रविवार को दो घण्टे बंद रहेगा ताजमहल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अक्तूबर 2021

रविवार को दो घण्टे बंद रहेगा ताजमहल

taz-mahal-will-close-two-hour-in-sunday
आगरा (उप्र), नौ अक्टूबर, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन रविवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी। उनके आगरा दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.बसंत कुमार स्वर्णकार ने यह सूचना दी है। इस सूचना के मुताबिक रविवार सुबह साढे़ आठ बजे से साढ़े दस बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा,जबकि आगरा किला सुबह साढ़े नौ बजे से ग्यारह बजकर 50 मिनट तक तक बंद रखा जाएगा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री शनिवार रात को विशेष विमान से सीधे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: