किसानों का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे : राहुल गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

किसानों का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे : राहुल गाँधी

will-fight-for-farmer-rahul-gandhi
नयी दिल्ली 03 अक्टूबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की घटना को अमानवीय बताते हुए कहा है कि इस बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। श्री गांधी ने ट्वीट कर एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी में भाजपा नेता की कार ने किसानों को कुचला, किसानो ने कार में लगाई आग। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए ट्वीट किया , “ जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद।” खबरों में कहा जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों पर उस समय अपनी कार चढ़ा दी जब किसान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अजय मिश्रा और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की सूचना पर किसानों ने हेलीपैड पर कब्जा कर लिया। किसान कृषि संबंधित कानूनों को वापस करने की मांग कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: