बिहार : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केशरी 102वीं जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 नवंबर 2021

बिहार : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केशरी 102वीं जयंती

  • कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केशरी का व्यक्तित्व प्रेरणादायक : डॉ मदन मोहन झा

bihar-congress-remember-sitaram-kesri
पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की 102वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने स्व. सीताराम केशरी को बिहार की धरती से राष्ट्रीय राजनीति में सबसे बड़े दल के अध्यक्ष तक के सफर को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. केशरी ने कांग्रेस के विभिन्न पदों को सुशोभित किया। कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों में उनके प्रति विशेष सम्मान था। स्व. केशरी ने जीवनपर्यंत कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया और गांधीवादी जीवनशैली के पक्षधर रहें। स्व. सीताराम केशरी की 102वीं जयंती कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के अलावे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, प्रदुमन यादव, डॉ. धनंजय शर्मा, संजीव कुमार कर्मवीर, शशि कान्त तिवारी, मो. हसीब खान, सुजीत कुमार कसेरा, निधि पाण्डेय, रूमा सिंह, अर्जुन सिंह, राजाराम सिंह पटेल, श्रीकृष्ण हरि, निरंजन कुमार, आयुष भगत  सहित अन्य प्रमुख नेतागण उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: