बिहार : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे चार दिवसीय बिहार यात्रा पर 26 नवंबर से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

बिहार : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे चार दिवसीय बिहार यात्रा पर 26 नवंबर से

  • "जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे

ashwini-chaube-bihar
पटना, 25 नवंबर, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे चार दिवसीय बिहार यात्रा पर शुक्रवार 26 नवंबर 2021 को पहुंच रहे है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट, गांधी मैदान, पटना में आयोजित "जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार" कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में वे मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। इसके उपरांत श्री चौबे भागलपुर प्रस्थान कर जाएंगे जहां रात्रि में तथा शनिवार, 27 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शनिवार शाम में पटना में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रविवार 28 नवंबर को श्री चौबे बक्सर जाएंगे जहां विश्व प्रसिद्ध पंचकोशी राम यात्रा में भाग लेंगे। इसमें तीर्थ यात्रियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही इस यात्रा के व्यवस्था, संचालन और आगे इसके विकास के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर होने वाले विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: