बिहार : IIT पटना के शुभम को गुगल से मिला 80 लाख का पैकेज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 20 नवंबर 2021

बिहार : IIT पटना के शुभम को गुगल से मिला 80 लाख का पैकेज

bihar-shubham-get-80-lakhs-package-from-google
पटना : आईआईटी पटना के छात्र शुभम कुमार को गुगल ने 80 लाख का पैकेज दिया है। बतौर इंटर्न पहले शुभम को करीब तीन माह तक सेवा देनी होगी जिसके बाद उसकी नियुक्ति कंफर्म हो जाएगी। उन्हें गुगल ने कैंपस सेलेक्शन के दौरान सेलेक्ट किया। शुभम ने डीएवी स्कूल खगौल से 10वीं की पढ़ाई की है। मूलरूप से खगड़िया के रहने वाले शुभम की इस सफलता से उनके परिवार और छात्रों के बीच जोश का आलम है। शुभम बिहार के सीएम रहे सतीश प्रसाद सिंह के भाई श्रीधर महतो के पोते हैं। उन्होंने आईआईटी पटना से बीटेक किया है। खगड़िया जिले के पसराहा के रहने शुभम का परिवार फिलहाल पटना में ही रहता है। पिता बिल्डर और माता गृहिणी हैं। शुभम की ख्वाहिश यूपीएससी करने की है। फिलहाल उन्होंने गुगल ज्वाइन कर इसके लिए पढ़ाई करते रहने की योजना बनाई है।

कोई टिप्पणी नहीं: