भाजपा छठ मनाने में डाल रही अड़चन :संजीव झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 नवंबर 2021

भाजपा छठ मनाने में डाल रही अड़चन :संजीव झा

bjp-making-trouble-in-chhath-sanjeev-jha
नयी दिल्ली, 06 नवंबर, आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर छठ मनाने में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा अब पूरी दिल्ली में जहां-जहां डीडीए-एमसीडी की जमीन है, वहां पर पूजा ना हो इसकी कोशिश कर रही है। आप के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव झा ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा दिल्ली में छठी मैया की पूजा-आराधना को लेकर गंदी राजनीति कर रही है, महापर्व को मनाने में अड़चन पैदा कर रही है। भाजपा के इशारे पर उपराज्यपाल ने यमुना के किनारे छठ पूजा ना हो, इसका आदेश जारी कर दिया।‌ भाजपा ने पहले दिल्ली में छठ पूजा ना हो इसके लिए उपराज्यपाल के जरिए आदेश जारी करवाया। भाजपा अब पूरी दिल्ली में जहां-जहां डीडीए-एमसीडी की जमीन है, वहां पर पूजा ना हो इसकी कोशिश कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: