जमशेदपुर, संवाददाता ,लाइव आर्यावर्त, 1 नवंबर, जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील द्वारा 1921 से जमशेदपुर टेक्निकल इंस्टिट्यूट के नाम से प्रारम्भ किये गए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं वर्तमान में एसएनटीआई ( शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टिट्यूट ) के नाम से प्रसिद्ध एसएनटीआई के 100 वर्ष पूरे होने पर आज आभासी रूप से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टाटा स्टील के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह प्रबंध निदेशक टी.वी.नरेंद्रन ने कहा कि एसएनटीआई ने देश में तकनीकी औद्योगिक प्रशिक्षण में योगदान के सौ वर्ष पूरे करने के साथ ही निर्माण क्षेत्र के लिए कुशल व दक्ष तकनीकी मानव संसाधन निर्मित करने में भी भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में भी एसएनटीआई नए मानदंडों को प्राप्त करते हुए निर्माण विशेषकर स्टील उद्योग में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना जारी रखेगा। डिजिटल कार्यक्रम को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया।
मंगलवार, 2 नवंबर 2021
जमशेदपुर : एसएनटीआई के सौ वर्ष पूरे
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें