बिहार : पूर्व विधायक अमिता भूषण द्वारा कंगना पर शिकायत दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 नवंबर 2021

बिहार : पूर्व विधायक अमिता भूषण द्वारा कंगना पर शिकायत दर्ज

ex-mla-amita-bhushan-lodge-fir-on-kangna
पटना। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक अमिता भूषण ने आज कंगना राणावत द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन और उसमें शामिल महापुरुषों के प्रति की गई आपत्तिजनक , आपराधिक और राष्ट्रद्रोही बयान के खिलाफ आरक्षी अधीक्षक को ईमेल के जरिये शिकायत दर्ज कराई है। अपने शिकायत में श्रीमती भूषण ने कहा है कि बर्षों की त्याग तपस्या और अनगिनत शहादतों के बदले मिली आजादी को भीख करार देने जैसा बयान न सिर्फ हमारी आजादी, आजादी में शामिल शहीदों और महापुरुषों का अपमान है बल्कि यह बयान पूरी तरह से भारतीय दंड संहिता के तहत राष्ट्रद्रोही आपराधिक कृत्य है। इसलिए कंगना राणावत पर राष्ट्रद्रोह की अनुकूल धारा के अंतर्गत मुकदमा दायर करते हुए उनकी अविलंब गिरफ्तारी की जाय।महिला कांग्रेस इस मामले पर काफी गंभीर है। प्रदेश के हर जिले में महिला कांग्रेस इस संदर्भ में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करबा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: