मधुबनी : जिले में शांतिपूर्ण हो छठ महापर्व : डीएम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

मधुबनी : जिले में शांतिपूर्ण हो छठ महापर्व : डीएम

madhubani-dm-apeeal-for-chhath
मधुबनी, आज दिनांक 09 नवंबर 2021 को श्री अमित कुमार, भा. प्र. से. जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा आगामी 10 एवं 11 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पूजा की प्रशासनिक तैयारियों के बारे में बिस्वान के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला स्तर से कुल 447 छठ घाटों को चिन्हित करते हुए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल की जांच कर लें। किसी भी स्थल पर छठ घाटों के पास बिजली के असुरक्षित तार लगे हुए खंभे हों तो ससमय हटवा दें। घाटों पर पानी की गहराई के अनुरूप घेराबंदी करवाना सुनिश्चित किया जाए।  जिला प्रशासन, मधुबनी जिले में छठ पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुखद आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित को देखते हुए हमे पूरी तैयारी रखनी है। इसके लिए चिकित्सा दल एवं गोताखोरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।  जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक उल्लास में कुछ लोग गैरजिम्मेवारी से काम लेते हैं और गहरे पानी में असुरक्षित तरीके से चले जाते हैं। हमें इस स्थिति से बचना चाहिए। अत्यधिक भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती हो और अनियंत्रित पटाखों के इस्तेमाल को रोका जाय। यह पर्व सबसे महान पर्वों में से एक है जिसमें इको फ्रेंडली तरीके से मानने का विधान है। सभी घाटों पर माइकिंग की पूरी व्यवस्था हो और निजी नावों अथवा डोंगियो के परिचालन पर रोक लगाई जाए।  जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में छठ पर्व के दिन सूर्यास्त का समय सांयकाल 04.58 और सूर्योदय का समय प्रातः 06.02 मिनट निर्धारित है।  उन्होंने अपने संबोधन में समस्त जिले वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी नागरिकों से इसे खुशी और उल्लासपूर्ण माहौल में बनाने की अपील की। उन्होंने सभी से प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की भी अपील की है। ऑनलाइन संचालित इस बैठक में श्री सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, श्री अवधेश राम, अपर समाहर्ता, मधुबनी, श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, श्री अमेत विक्रम बैनामी, जिला आपदा पदाधिकारी, मधुबनी, श्रीमती वंदना कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी, सुश्री आरती कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी के साथ साथ जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी  थानाध्यक्ष शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: