मनिका बत्रा विश्व टेबल टेनिस में इतिहास रचने में नाकाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 नवंबर 2021

मनिका बत्रा विश्व टेबल टेनिस में इतिहास रचने में नाकाम

manika-batra-lost--in-world-championship
ह्यूस्टन, 28 नवंबर, भारत की स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा मिश्रित और महिला युगल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पदक जीतने में नाकाम रहीं। एतिहासिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर मनिका और जी साथियान को मिश्रित युगल स्पर्धा के अंतिम आठ मुकाबले में जापान के तोमाकाजु हरिमोतो और हिना हयाता के खिलाफ 1-3 (5-11 2-11 11-7 9-11) से शिकस्त झेलनी पड़ी। मनिका के पास इतिहास रचने का एक और मौका था लेकिन वह एक बार फिर नाकाम रहीं जब उन्हें और अर्चना कामत को महिला युगल मुकाबले में सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। मनिका और अर्चना को एकतरफा मुकाबले में साराह डि नुटे और नी शिया लियान की लग्जमबर्ग की जोड़ी के खिलाफ 0-3 (1-11 6-11 8-11) से हार मली।

कोई टिप्पणी नहीं: