नोरा फतेही का गाना 'कुसू-कुसू' रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

नोरा फतेही का गाना 'कुसू-कुसू' रिलीज

nora-fatehi-song-kusu-kusu
मुंबई, 11 नवंबर, बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 से नोरा फतेही का गाना ' 'कुसू-कुसू' रिलीज हो गया है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म से नोरा फतेही का गाना 'कुसू-कुसू' रिलीज हो गया है।रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को जारा खान और देव नेगी ने गाया है और गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। गौरतलब है कि 'सत्यमेव जयते 2' वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है। 'सत्यमेव जयते 2' 26 नवंबर को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: