जम्मू कश्मीर में 2021 में 182 आतंकवादी ढेर : डीजीपी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

जम्मू कश्मीर में 2021 में 182 आतंकवादी ढेर : डीजीपी

182-terorist-killed-in-jammu-kashmir-in-2021
जम्मू, 31 दिसंबर, जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में 2021 में 100 सफल अभियानों में 44 शीर्ष आतंकवादी समेत कुल 182 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल केंद्र शासित प्रदेश में 134 युवा आतंकवादी संगठनों में भर्ती हुए जिनमें से 72 मारे गए और 22 को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल घुसपैठ की घटनाओं में कमी आयी, केवल 34 आतंकवादी ही घुसपैठ कर पाए। इसके अलावा पंथा चौक पर एक पुलिस बस पर हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के नौ आतंकवादी पिछले 24 घंटे में माऐ गए।’’

कोई टिप्पणी नहीं: