जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 200 नए मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 दिसंबर 2021

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 200 नए मामले

200-new-covid-in-jk
श्रीनगर, चार दिसंबर, जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 202 नए मामले आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,37,646 पर पहुंच गयी जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में 88 मामले जम्मू मंडल से सामने आए और 114 मामले कश्मीर मंडल से सामने आए। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 49 नए मामले आए। इसके बाद बारामुला जिले में 18 मामले आए। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 1,731 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 3,31,436 है। महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4,479 पर बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: