पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 620 नए मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 620 नए मामले

620-new-covid-in-bangal
कोलकाता, पांच दिसंबर, पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 620 नये मामले सामने आने से संक्रमितों के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,19,257 हो गयी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में दी गई। बुलेटिन के अनुसार, 10 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 19,544 हो गई। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में जांच किए गए 40,231 नमूनों में से सामने आए इन नये मामलों के साथ ही संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत है। कोलकाता में सबसे अधिक 177 नए मामले सामने आए। इसके बाद उत्तर 24 परगना में 107 मामले आए। पश्चिम बंगाल में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,639 है।

कोई टिप्पणी नहीं: