झारखण्ड : देवघर में सात साइबर ठग गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 दिसंबर 2021

झारखण्ड : देवघर में सात साइबर ठग गिरफ्तार

7-cyber-criminal-arrest-in-devghar
देवघर, चार दिसंबर, झारखंड में देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। यहां साइबर थाने में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि देवघर जिले में मधुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- गुनियासोल और केसरगढ़ा, पालाजोरी थाना क्षेत्र के ग्राम लेटो और पथरड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरशाला में छापेमारी कर सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। जामुदा ने बताया कि गिरफ्तार ठगों के पास से पुलिस ने दस मोबाइल, 17 सिमकार्ड, चार एटीएम कार्ड और दो पासबुक के साथ ही 45000 हजार रुपये बरामद किये है।

कोई टिप्पणी नहीं: