मधुबनी : कांग्रेस ने पदयात्रा एवं जनजागरण कार्यक्रम किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 दिसंबर 2021

मधुबनी : कांग्रेस ने पदयात्रा एवं जनजागरण कार्यक्रम किया

congress-protest-in-madhubani
मधुबनी,  जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के तत्वावधान में आज देश मे कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी , घटती अर्थव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के बरिष्ट नेता,पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री डॉ शकील अहमद जी ,जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा एवं पूर्व विधायक भावना झा के नेतृत्व में जिला मुख्यालयों में विशाल पदयात्रा एवं जनजागरण कार्यक्रम किया गया जिसमें काफी संख्याओं में कांग्रेस पार्टी से जुड़े हूए नेता एवं कार्यकर्ताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया,इस दौरान कई जगहों शंकर चौक एवं स्टेशन चौक पे जोरदार सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संवोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद ने कहा आज मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण देश मे आज जानलेवा रूप से महंगाई बढ़ रही है चाहे आमजनों के आवश्यकता के चीजें खाद्यपदार्थ हो,कपड़ा,साबुन हो या,डीजल पेट्रोल, रसोई गैस हो लगातार दाम बढ़ाई जा रही है जो चिंताजनक है आज देश मे महंगाई तीस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लोग त्राहि त्राहि कर रही है और सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को खुला लूट करने के लिए छोड़ दिया है, वहीं देश मे  बेरोजगारी दर आज साठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लोगों को जीना मुहाल कर दिया है,पिछले एक साल में देश के एक करोड़ नब्बे लाख नौजवानों को अपने नौकरी से हाथ धोना पड़ा,आज शिक्षित छात्र,छात्राओं को नौकरी मिलना बंद हो गई है,नौकरी देना बाला सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान को बेचा जा रहा,चाहे रेलबे हो,जीवन बीमा कंपनी हो,एयरपोर्ट, बीएसएनल,बन्दरगाह हो सड़के हो सब को बेचा जा रहा, आज देश कंगाली के मोर पर खड़ा है ,जो लोग देश नही बिकने दूंगा का नारा लगाकर सरकार में आया आज वही लोग देश को बेचने पर तैयार है,कांग्रेस पार्टी और उसके सरकार ने साठ वर्षों में जो देश को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया था वह आज समाप्ति के रास्ते पर है,इंदिरा गांधी जी ने देश मे बैंकों को राष्ट्रीयकरण किया ,आज मोदी जी बैंकों को भी प्राइवेट के हाथों देने जा रही है परिणाम होगा देश के आम अवाम को बैंकों से फायदा मिलना बंद हो जाएगी,आज दो दिनों से बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है इस नीतियों के खिलाफ, कांग्रेस पार्टी आज अपने नेता राहुल गांधी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश मे पदयात्रा कर आमजनों को जानकारी देने का काम कर रही और देश के लोगों को भी जागरूक होना चाहिए।


कार्यक्रम के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक भावना झा,मनोज कुमार मिश्र,विजय कुमर राउत,अमानुल्लाह खान,मो सब्बीर,ज्योति झा,मो अकील अंजुम,सुल्तान अहमद ,बबिता चौरसिया,रामइकबाल पासवान, दीपक कुमार सिंह,मो तमन्ना,पवन कुमार यादव,कृष्ण कुमार झा,नबेन्द्र झा,शिव चंद्र झा,अनिल कुमार अनिल,मो सनाउल्लाह, अब्दुल दैयाम हासिम,रणधीर सेन,शुभंकर झा,उपेन्द्र यादव,कौशल किशोर चौधरी,ललन कुमार झा,रामचन्द्र साह,प्रो इस्तिहाक अहमद,मो रेहान,मो अजहर गुड्डू,नबल किशोर झा,सुरेश चंद्र झा रमन, मो साबिर,अनिल चंद्र झा,बिनय झा,आलोक झा,तैयब अंसारी,सीतेश पासवान, डर सुनील कुमार पासवान, कालिश चन्द्र झा,सुनील कुमार झा,नलनी रंजन झा,अनुरंजन सिंह,अशोक प्रसाद, राज कुमार मंडल, अजय कुमार राय,श्रीराम मंडल,कुसुम कांत झा,कृष्ण कुमार मालिक,बिपिन कुमार झा,मो जुन्ना खान,मिथिलेश कुमार झा,मो शाकिल अहमद,सुभाष कुमार झा ननकू, रामुदगार यादव, लालू प्रसाद यादव,बिमल कुमार यादव,सुरेन्द्र महतो,रामविलास पासवान, सुरेन्द्र मिश्रा,कपिलदेव झा,राजेन्द्र झा,जितेंद्र सिंह,मो जैदी,चंद्र मोहन सिंह,मो जुबैर अहमद,घिरेंद्र झा,नाशरूल्लाह अहमद,आनंद कुमार ठाकुर आदि काफी संख्याओं में कार्यकर्ताओं थे।

कोई टिप्पणी नहीं: