मधुबनी, दिनांक 4 दिसंबर 2021 को श्री अमित कुमार, भा. प्र. से. जिला पदाधिकारी, मधुबनी की मौजूदगी में मधुबनी जिले के दो प्रखंडों कलुआही एवं खजौली में उपज दर हेतु अगहनी धान का फसल कटनी प्रयोग किया गया। बताते चलें कि जिलाधिकारी द्वारा जिले के किसानों के फसलों की उपज की पड़ताल एवं धान खरीद पर जिला कृषि कार्यालय को पूर्व में भी समय समय पर कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले में अगहनी धान की उपज की समीक्षा के उद्देश्य से उनके द्वारा आज इन प्रखंडों का दौरा किया। वे जिले के कलुआही प्रखंड के मधेपुर पंचायत के बेलाही ग्राम में किसान श्री अरुण कुमार झा के खेत में अगहनी धान के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण करने पंहुचे। जहां 50 वर्ग मीटर में 15 किलो 800 ग्राम उपज पाया, जो प्रति हेक्टेयर 31 क्विंटल 60 किलोग्राम की दर से आंका गया। इसके साथ ही वे खजौली प्रखंड के सरावे पंचायत अंतर्गत सरावे ग्राम भी पंहुचे जहां किसान सत्यनारायण यादव के खेत से 50 वर्ग मीटर क्षेत्र से 43 किलो 350 ग्राम अगहनी धान की उपज पाई गई। जिसके अनुरूप प्रति हेक्टेयर 46 क्विंटल 70 किलोग्राम दर का आकलन किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से फसल कटनी प्रयोग पर विस्तृत चर्चा की और उनकी समस्याओं को भी जाना। किसानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि फसल कटनी प्रयोग संबंधी ये आंकड़े देश के कृषि उत्पादों के आयात निर्यात एवं राष्ट्रीय स्तर पर कृषि कार्य से संबंधित योजनाओं के निर्माण के उद्देश्य से बेहद महत्वपूर्ण है। मौके पर श्री शिवनंदन प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मधुबनी सहित संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भी अपने अन्य सहयोगियों के साथ उपस्थित थे।
रविवार, 5 दिसंबर 2021

मधुबनी : उपज दर हेतु अगहनी धान का फसल कटनी प्रयोग
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें