उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सभी सीटों पर लड़ेगी चिराग की पार्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सभी सीटों पर लड़ेगी चिराग की पार्टी

chirag-will-fight-election-in-up-and-uttrakhand
पटना : जदयू, हम और वीआईपी के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में होने वाले ने विधानसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चिराग ने यह निर्णय बीते दिन नई दिल्ली में यूपी के पार्टी अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय और वहां प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से लिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने चुनाव लड़ने की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत है। बता दें कि बीते दिन उ.प्र चुनाव को लेकर हुई बैठक में लोजपा (र) उ.प्र के प्रदेश अध्यक्ष, तमाम कार्यकारिणी सदस्य, तमाम जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे तबे। इन सुझाव के मद्देनजर लोजपा (र) केंद्रीय नेतृत्व में आगामी उ.प्र चुनावों में अकेले लड़ने का फैसला लिया था। इसके अलावा उत्तराखंड के लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित जी के द्वारा 22 दिसंबर को हरिद्वार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें केंद्र से राष्ट्रीय एवं वरिष्ठ लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.के. वाजपेयी, पृथ्वीराज यादव, जनाब अमीर हैदर जैदी एवं पूरे प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी कार्यकारिणी की सहमति पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि 2022 की चुनाव में लोजपा (रामविलास) से ललित मोहन जोशी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड से राष्ट्रीय नेता एवं दलित सेना से राष्ट्रीय महासचिव जय गोविंद, लेबर सेल से राष्ट्रीय महासचिव सर्वेन्द्र शर्मा जी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: