आगरा में किसान को गोली मारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 दिसंबर 2021

आगरा में किसान को गोली मारी

farmer-shoot-in-agra

आगरा, 12 दिसंबर,
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक गांव में रविवार को खेत पर पानी लगाने जाते एक किसान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि गोली किसान के पेट में लगी है और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि किसान की पहचान थाना खंदौली के पुरा लोधी गांव निवासी रामचंद्र (60) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं: