नॉएडा में किशोरी को अगवा कर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

नॉएडा में किशोरी को अगवा कर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

girl-kidnapped-and-raped-noida
नोएडा (उप्र),25दिसंबर, नोएडा थाना सूरजपुर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को सचिन नामक युवक ने 20 दिन पूर्व अगवा किया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सूरजपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को उसके कब्जे से मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: