मधुबनी : "शिक्षा बचाओं देश बचाओ" यात्रा झंझारपुर पहुंचा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

मधुबनी : "शिक्षा बचाओं देश बचाओ" यात्रा झंझारपुर पहुंचा

nsui-save-education-rally-reach-madhubani
झंझारपुर/मधुबनी,  एनएसयूआई बिहार का "शिक्षा बचाओं देश बचाओ"  पद यात्रा तीसरे दिन  झंझारपुर पहुंचा । पद यात्रा एनएसयूआई के निशांत भास्कर के नेतृत्व में निकाला गया । पद यात्रा में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्री चुन्नू सिंह जी बिहार के   शिक्षा में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता , भ्रष्टाचार एवम वित्तीय अनियमित्ता पर जमकर बरसे  । श्री सिंह ने कहा नई शिक्षा नीति जो वर्तमान सरकार लाई है यह केवल पूंजीपति वर्ग के लिय मात्र शिक्षा बन कर रह जायेगा साधारण परिवार के बच्चे शिक्षा से दूर हो जाएंगे । आज के समय में बिहार के कॉलेज में अगर हॉस्टल की बात की जाय, प्रयोगशाला की बात की जाय  जमीन पर कुछ नहीं दिखाई देता है।  मौके पर यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट प्रहलाद कुमार सिंह ने कहा कि एल एन जे कॉलेज  झंझारपुर में स्नातकोत्तर की पढ़ाई अविलंब शुरू होनी चाहिए । पद यात्रा में एनएसयूआई प्रदेश सचिव सह मधुबनी प्रभारी रवि कुमार , पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार झा , युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदित्य सिंह , युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता कौशल राजपूत , युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार मंडल, प्रदेश महासचीव नीतीश कुमार झा, आलोक झा, सागर श्रीवास्तव,लोकेश सिंह, अभय दास,राजा सिंह, पंकज कुमार झा सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: