राणा गुरमीत सोढ़ी ने कांग्रेस का साथ छोड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

राणा गुरमीत सोढ़ी ने कांग्रेस का साथ छोड़ा

rana-gurmit-singh-sodhi-quit-congress
चंडीगढ़, 21 दिसंबर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह उन्होंने पार्टी की प्रदेश इकाई में अंदरुनी कलह बताई। गुरुहरसहाई से विधायक सोढ़ी, अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में खेल मंत्री थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और नवंबर में कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांध को लिखे अपने पत्र में सोढ़ी ने कहा कि वह “पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी कलह से बहुत आहत हैं।” उन्होंने कहा कि यह पार्टी को नुकसान पहुंचाने के साथ ही राज्य एवं सरकार के लिए “गंभीर परेशानियां” खड़ी कर रहा है। सोढ़ी ने पत्र में कहा, “वर्तमान स्थिति से दुखी होकर, मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।”

कोई टिप्पणी नहीं: