बिहार : कांग्रेस के दिग्गज रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश JDU में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 दिसंबर 2021

बिहार : कांग्रेस के दिग्गज रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश JDU में शामिल

sadanand-son-join-jdu
पटना : बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व सदानंद सिंह के बेटे इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने आज जदयू का दामन थाम लिया। पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित निलन समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुभानंद मुकेश को जदयू की सदस्यता दिलाई। सदानंद सिंह के बेटे को लेकर कहा जा रहा था कि वे कांग्रेस के व्यवहार से नाराज चल रहे हैं और कभी भी जदयू में शामिल हो सकते हैं। सदस्यता ग्रहण करना के बाद शुभानंद मुकेश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मिलन समारोह में भभुआ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी शंभु सिंह पटेल भी जदयू की सदस्यता ली। मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह एवं कई अन्य नेता मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

कोई टिप्पणी नहीं: