मधुबनी : प्रो शीतलाम्बर झा को मिथिलारत्न की उपाधि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

मधुबनी : प्रो शीतलाम्बर झा को मिथिलारत्न की उपाधि

मधुबनी : मैथिली भाषा के सामाजिक संस्कृतिक संस्था मैथिल समाज रहिका,मधुबनी के महासचिव सह जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा को मिथिलारत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अयोध्याधाम में  मैथिली अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित 19 वां अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में मिथिला मैथिली के प्रति निरन्तर संघर्षरत उसके उत्थान को लेकर सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान में सेवा प्रदान करने के लिए उन्हें मिथिलारत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया। प्रो झा मिथिला के विकास एवं मैथिली भाषा को संवैधानिक अधिकार के लिए मिथिला से लेकर दिल्ली तक संघर्षशील रहे,इसके लिए उन्हें कई बार दरभंगा एवं मधुबनी में गिरफ्तार भी होना पड़ा ,विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू,के नेतृत्व में बड़ी रेल लाइन हो या मैथिली भाषा के लिए लड़ाई हो उन्होंने ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मैथिल समाज रहिका के महासचिव के रूप में संस्था को काफी प्रसिद्धि मिली उन्ही के पहल पर रहिका में भब्य विद्यापति टावर का निर्माण हुआ एवं विशाल मंच भी बना है उन्होंने ही डॉ काँचीनाथ झा,"किरण " के नाम पर किरण पुरस्कार, बैद्यनाथ मिश्र यात्री जी के नाम पर " यात्री पुरस्कार " गायक एवं गीतकार महेंद्र झा के नाम पर " महेंद्र सम्मान पुरस्कार " एवं मैथिली सेनानी चुन चुन मिश्र के नाम पर " चुन चुन मिश्र सम्मान पुरस्कार " प्रत्येक वर्ष देने का काम प्रारम्भ किया। प्रो झा को सम्मानित करने पर प्रसिद्ध साहित्यकार उदय चन्द्र झा,बिनोद,संस्था के अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ,जटाधर पासवान, मो सनाउल्लाह, महादेव सहनी, मधु राय,भवेश कुमार झा,चन्द्र किशोर मंडल,अर्जुन कविराज,शशिधर झा,राजेन्द्र यादव,उदय नारायण झा, देब नारायण साह, कमल नाथ झा,कुसुम कांत झा,शिव कुमार झा,कामेश्वर कामत,अवधेश कुमार झा,उदय कांत झा,ललन, पवन कुमार झा, बिनोद झा,प्रमोदा नंद झा,राजू झा,राजू पासवान, शंकर ठाकुर,बचनु मंडल,हरिनाथ झा,रतिलाल यादव,दिलीप कुमार झा,रंजन झा,अर्जुन ठाकुर,विजय कुमार मिश्रा, मो अकील,मो सबीर,विद्यानंद ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी, बैजू, अध्यक्ष डॉ महेंद्र नारायण राम एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: