झारखण्ड : देवघर में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जनवरी 2022

झारखण्ड : देवघर में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार

13-cyber-criminal-arrest-in-devghar
देवघर, 16 जनवरी, देवघर में पुलिस ने रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी करके कुल 13 साइबर अपराधियों को धर दबोचा। देवघर जिले के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने यहां एक विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी कि 16 जनवरी को जिले के करौं थाना क्षेत्र के ग्राम- जगाडीह एवं मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- बाबूपुर से छापेमारी करके तेरह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी उनके तथा डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा के संयुक्त नेतृत्व में की गयी। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस ने 21 मोबाइल और 32 सिम कार्ड बरामद किये हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक काबुल मियां साइबर थाना कांड संख्या- 71/2020 का पूर्व से आरोपी है।

कोई टिप्पणी नहीं: