कोविड-19 के असम में 2,198 नये मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 जनवरी 2022

कोविड-19 के असम में 2,198 नये मामले

2198-covid-in-assam
गुवाहाटी, 10 जनवरी, असम में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,198 नये मामले आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार, 10 जुलाई, 2021 के बाद सोमवार को सबसे ज्यादा नये मामले आए हैं। बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 48,964 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 2,198 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमण की दर 4.49 प्रतिशत रही। पिछले साल 10 जुलाई के बाद यह एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। 10 जुलाई को संक्रमण के 2,391 मामले आए थे और संक्रमण की दर 1.79 प्रतिशत दर्ज की गई थी। कामरुप मेट्रोपॉलिटन जिले में फिलहाल संक्रमितों की संख्या 490 से बढ़कर 760 हो गई है। राजधानी गुवाहाटी इसी जिले में आता है।

कोई टिप्पणी नहीं: