आगरा के महापौर संक्रमित, पृथक-वास में गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

आगरा के महापौर संक्रमित, पृथक-वास में गए

agra-meyor-covid-posetive
आगरा (उत्तर प्रदेश), चार जनवरी, आगरा नगर निगम के महापौर नवीन जैन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और पृथक-वास में चले गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आगरा प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में मंगलवार को कोविड-19 के 23 नए मामले आए। फिलहाल 113 उपचाराधीन मरीज हैं। महापौर के प्रवक्ता ने बताया कि जैन संक्रमित होने के कारण पृथक-वास में चले गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक जिले में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 97.79 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है। संक्रमण से जिले में अब तक 458 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: