बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 बिन्देश्वरी दूबे की 99 वीं जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 बिन्देश्वरी दूबे की 99 वीं जयंती

bihar-ex-cm-bindeshwari-dubey-anniversiry
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0  बिन्देश्वरी  दूबे की 99 वीं जयंती बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर स्व0 बिन्देश्वरी दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि स्व0 दूबे बिहार राज्य के ही नहीं बल्कि देश के बड़े श्रमिक नेता थे। डा0 झा ने कहा कि स्व0 दूबे के अथक प्रयास से कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिसके कारण कोयला खदानों के मजदूरों की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि वे लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे तथा राज्य सरकार में भी दबे, कुचले, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिये कई योजनाएँ चलायी। उन्होंने कहा कि दूबे जी कार्यकत्र्ताओं का बड़ा सम्मान करते थे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कत्र्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक किया। आज कृतज्ञ राज्य महान समाजवादी एवं मजदूर नेता बिन्देश्वरी दूबे की स्मृति को नमन करती है।दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक किया। आज कृतज्ञ राज्य महान समाजवादी एवं मजदूर नेता बिन्देश्वरी दूबे की स्मृति को नमन करती है। इस अवसर पर  डा0 मदन मोहन झा के अलावे कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस  मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, बिहार इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, अरविन्द लाल रजक, शशि कांत तिवारी, मृणाल अनामय, मो0 हसीब खान, रवि गोल्डन कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, निरंजन कुमार,निधि पाण्डेय, मनोज कुमार, रूमा सिंह, शाहनवाज अहमद, आयुष भगत ने भी स्व0 बिन्देश्वरी दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं: