नयी दिल्ली, एक जनवरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया। मांडविया ने ट्विटर के माध्यम से लोगों से अनुरोध किया कि वे टीकाकरण के लिए अपने परिवारों के पात्र किशोरों का पंजीकरण कराएं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बच्चे सुरक्षित, तो देश का भविष्य सुरक्षित। नववर्ष के अवसर पर आज (शनिवार) से 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। मेरा परिजनों से आग्रह है कि पात्र बच्चों के टीकाकरण के लिए उनका पंजीकरण कराएं।’’ उल्लेखनीय है कि 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हो जाएगा।
शनिवार, 1 जनवरी 2022
15 से 18 साल के किशोरों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें