झारखंड : देवघर में छह साइबर अपराधी धरे गये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

झारखंड : देवघर में छह साइबर अपराधी धरे गये

six-cyber-criminal-arrest-in-deoghar
देवघर, 21 जनवरी, झारखंड के देवघर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आधा दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । देवघर साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने आज बयान जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को जिले के पथरड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम- रांगामटीया से कुल- छः साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस ने छः मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: