50 वर्षीय महिला ने पति का सिर काटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

50 वर्षीय महिला ने पति का सिर काटा

women-cut-her-husband-head
तिरूपति (आंध्र प्रदेश), 20 जनवरी, रेनीगुंटा में 50 वर्षीय एक महिला ने अपने 53 वर्षीय पति का कथित तौर पर सिर काट दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि दंपति का 20 वर्षीय बेटा कथित तौर पर विक्षिप्त है। रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने ‘पीटीआई’ को बताया कि महिला ने आज सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया। इसके बाद उसने थाने में आकर अपराध की जानकारी दी। यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कटे हुए सिर को खून से सना पाया। अधिकारी ने कहा कि महिला गृहिणी है जबकि व्यक्ति यहां प्लास्टिक बॉक्स निर्माण इकाई का संचालन करता था।

कोई टिप्पणी नहीं: