मधुबनी : मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 13,14 एवं 15 मार्च को रहिका में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

मधुबनी : मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 13,14 एवं 15 मार्च को रहिका में

मधुबनी (रजनीश के झा)  मैथिल समाज रहिका के महासचिव प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा है कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह दिनांक 13,14 एवं 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा,जिसमे नामचीन,कवि, विद्वान, कलाकार एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है कई लोगों की स्वीकृति भी मिलना शुरू हो गया। महासचिव प्रो झा ने कहा कि मैथिल समाज रहिका द्वारा प्रति वर्ष चार पुरस्कार दिया जाता रहा है इस वर्ष भी दिया जाएगा,जिसकी घोषणा संस्था द्वारा की गई है डॉ कांची नाथ झा के नाम पे  " किरण पुरस्कार " इस वर्ष प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक,कवि प्रो कमल मोहन चुन्नू के नाटक " ऑब्जेक्शन मी लार्ड " को चयनित किया गया है। दूसरा पुरस्कार देश दुनिया मे प्रसिद्ध वैद्यनाथ मिश्र यात्री के नाम पे " यात्री पुरस्कार " प्रसिद्ध लेखिका कवि संस्कृति मिश्र के कविता संग्रह " कहबाक अछि हमरा " को चयनित किया गया है। तीसरा पुरस्कार प्रसिद्ध गीतकार गायक मैथिली भाषा मे प्रथम सिनेमा निर्माता  महेंद्र झा के नाम पे महेंद्र सम्मान पड़ोसी देश नेपाल जनकपुर के प्रसिद्ध गायक सुनील मल्लिक को दिया जाएगा इसी प्रकार मिथिला मैथिली के लिए सतत संघर्ष करने बाले रहिका निवासी मैथिली सेनानी चुनचुन मिश्र के नाम पे चुनचुन सम्मान पुरस्कार इस वर्ष प्रसिद्ध मैथिली सेनानी मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के नायक,मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश के संपादक अजय नाथ झा शास्त्री को दिया जाएगा। सभी चयनित पुरस्कार विजेता को संस्था के अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ,महासचिव प्रो शीतलाम्बर झा,स्मारिका के सम्पादक साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत बरिष्ट कवि उदय चंद्र झा ,बिनोद, कोषाध्यक्ष मधु राय, सह सचिव भवेश कुमार झा,उपाध्यक्ष मो सनाउल्लाह, महादेव सहनी, जटाधर पासवान, डॉ हेम चन्द्र झा,चन्द्र किशोर मंडल,कमलनाथ झा,राजेन्द्र यादव,शशिधर झा,बब्लू झा,मुरारी कुमार झा,कामेश्वर कामत,उदय नारायण निराला,क्षत्रधर झा,राजू झा,उदय कांत झा ललन, सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: