कन्हैया कुमार पर रसायन फेंकने का प्रयास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

कन्हैया कुमार पर रसायन फेंकने का प्रयास

acid-attack-on-kanhaiya
लखनऊ, एक फरवरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कन्हैया कुमार पर एक युवा ने कथित रूप से रसायन फेंकने का प्रयास किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसी को नुकसान पहुंचने से पहले ही पार्टी पदाधिकारियों ने आरोपी को पकड़ लिया। कन्हैया कुमार पार्टी द्वारा आयोजित 'युवा संसद' को संबोधित करने के लिए उप्र कांग्रेस कार्यालय आए थे। पार्टी के एक नेता ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि देवांश बाजपेयी नाम के एक युवक ने कन्हैया कुमार पर रसायन फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन युवा कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: